फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   14 people filed nomination for three Pradhan posts

Balrampur News: तीन प्रधान पदों के लिए 14 ने किया नामांकन

Sat, 08 Feb 2025 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
14 people filed nomination for three Pradhan posts
बलरामपुर। जिले की पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए उपचुनावों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को पांच पदों में से ग्राम प्रधान के तीन पदों के लिए 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रविवार को भी नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन

तुलसीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुडिला में प्रधान पद के लिए सात व भंगहाकला के लिए तीन दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। गैसड़ी ब्लॉक के मध्यनगर में तीन तथा हरनहवा सुस्ता गांव में कोई भी नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया। वहीं श्रीदत्तगंज क्षेत्र के रसूलपुर में प्रधान पद के लिए एक दावेदार ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

इसी तरह रेहराबाजार के पांचों ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर पहले दिन एकल नामांकन हुआ है। रविवार को भी नामांकन होना है, इसके बाद ही नामांकन की स्थिति साफ होगी। एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार को नामांकन का कार्य पूरा होगा, इसके बाद 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच व 11 को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed