फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   14 health workers including two doctors absent, salary stopped

Balrampur News: दो चिकित्सक सहित 14 स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर, रोका वेतन

Thu, 06 Mar 2025 09:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
14 health workers including two doctors absent, salary stopped
बलरामपुर के सीएचसी पचपेड़वा का निरीक्षण करते सीएमओ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में ड्यूटी से गायब रहना चिकित्सक व कर्मचारियों की आदत बन गई है। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा का निरीक्षण किया। इस दौरान दो चिकित्सक सहित 14 स्वास्थ्य कर्मी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में डॉ. संतोष कुमार, डॉ. संगीता पांडेय, बीएचडब्ल्यू अनूप कुमार पांडेय, मोहित कन्नौजिया, लैब सहायक रियासत अली, व्रतदेव मिश्र, एलटी विनोद कुमार शुक्ल, वरिष्ठ सहायक पीयूष कुमार श्रीवास्तव, स्वीपर अर्जुन कुमार, स्टाफ नर्स पूर्णिमा, अलका सिंह, पिंटू चौरसिया, दीपक कुमार सैनी व ओटी टेक्नीशियन अखिलेश कुमार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी का वेतन रोक दिया है। निरीक्षण के समय तक ओपीडी में 204 मरीज देखे जा चुके थे। एक गर्भवती का प्रसव कराया गया था। वार्ड में तीन मरीज भर्ती मिले। सीएमओ ने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई। सीएचसी अधीक्षक को साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, जिला लेखा प्रबंधक प्रभात मौर्य व चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed