फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   14 health workers found absent, salary stopped

Balrampur News: अनुपस्थित मिले 14 स्वास्थ्यकर्मी, रोका वेतन

Fri, 20 Oct 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 20 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
14 health workers found absent, salary stopped
बलरामपुर। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को उतरौला तहसील क्षेत्र की दो सीएचसी व एक पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 14 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय स्तर पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश संबंधित अधीक्षकों को दिया। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार का निरीक्षण किया। अस्पताल में मौजूद मरीज व तीमारदारों ने सीएमओ को बताया कि रात में कोई भी डॉक्टर यहां रुकता नहीं है। फार्मासिस्ट ही मरीजों काे दवा देते हैं। सीएमओ ने भरोसा दिलाया कि अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैड़ासबुजुर्ग में सीएमओ ने आशा व स्वास्थ्यकर्मियों से विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लाहनगर में निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इस दौरान डॉ. उत्कर्ष मिश्र, डॉ. मंशालाल, डॉ. शोएब अहमद, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी एवं जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed