फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   14 farmers sold 1404 quintals of wheat at mobile centers

मोबाइल केंद्रों पर 14 किसानों ने बेचा 1404 क्विंटल गेहूं

Thu, 05 May 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
14 farmers sold 1404 quintals of wheat at mobile centers
बलरामपुर। मोबाइल क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। दो दिन में मोबाइल केंद्रों पर 14 किसानों ने सरकारी एजेंसियों को 1404 क्विंटल गेहूं बेचा है। दो क्रय एजेंसियों ने जिले के सात ब्लॉकों के 10 गांवों में गेहूं की खरीदारी की है। सभी किसानों से मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

फोन रिसीव होने के बाद क्रय एजेंसिंया संबंधित गांव में तौल कांटा लगाकर किसानों से गेहूं की खरीदारी करेंगी। बता दें कि आढ़तियों की तरफ से महंगे दामों में गेहूं खरीदने से क्रय एजेंसियों को 42 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य को पूरा करने के लिए मोबाइल खरीद शुरू करनी पड़ी है।
विज्ञापन

गुरुवार को डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में मोबाइल केंद्रों से किसानों के गेहूं की खरीदारी शुरू करा दी गई है। क्रय एजेंसी यूपीएसएस ने हरैया सतघरवा ब्लॉक के कैलीकुथवा गांव में परमजीत से 34 क्विंटल, बलरामपुर ब्लॉक के मटियरिया गांव में किसान राजन सिंह से 90 क्विंटल, तुलसीपुर ब्लॉक के बिजुवाकला गांव में किसान मोहम्मद उमर से 150 क्विंटल, बड़गौ गांव में किसान धर्मेंद्र प्रताप सिंह से 300 क्विंटल, सुगवाकोडर गांव में किसान विनोद सिंह से 50 क्विंटल गेहूं खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैरहनिया गांव में किसान मनोज सिंह से 180 क्विंटल, पचपेड़वा ब्लॉक के छपिया गांव में किसान वसीम खान से 250 क्विंटल और गैसड़ी ब्लॉक के भोजपुर गांव में किसान अरुण प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, राम प्रताप सिंह व पंकज सिंह ने 180 क्विंटल गेहूं खरीदा है। खाद्य विभाग ने तुलसीपुर ब्लॉक के हड़पुर जनकपुर गांव में किसान संजय सिंह से 65 क्विंटल और पचपेडवा ब्लॉक के सतनी गांव में मोबाइल तौल कांटा लगाकर किसान राम किशुन व लक्ष्मी नरायन से 105 क्विंटल गेहूं खरीदा है। सभी किसानों को 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।

ग्राम पंचायत भवनों व कोटे की दुकानों पर खाद्य विभाग, पीसीएफ व यूपीएसएस की तरफ से किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। गेहूं बेचने वाले किसान जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 9473835266 पर संपर्क करके अपना, गांव, ब्लॉक व बिक्री करने वाली गेहूं की मात्रा आदि का ब्योरा किसी भी कार्य दिवस में प्रात: नौ से सायं छह बजे तक नोट करा सकते हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल की दर से इच्छुक किसान से गेहूं खरीदा जाएगा। गेहूं के सफाई व तौलाई के लिए किसानों को 20 रुपए प्रति क्विंटल की दर से स्वयं खर्च वहन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed