{"_id":"693867abdc061918f40e4a97","slug":"135-pregnant-women-were-found-to-be-at-high-risk-during-the-investigation-balrampur-news-c-99-1-brp1003-138578-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जांच में 135 गर्भवती उच्च जोखिम वाली मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जांच में 135 गर्भवती उच्च जोखिम वाली मिलीं
Tue, 09 Dec 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के सीएचसी श्रीदत्तगंज का निरीक्षण करते सीएमओ।
बलरामपुर/श्रीदत्तगंज। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस पर मंगलवार को दो जिला अस्पताल सहित 32 स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच शिविर लगाए गए। शिविर में 1269 गर्भवती की सेहत जांची गई। जांच में 135 गर्भवती उच्च जोखिम युक्त मिलीं।
जिला महिला अस्पताल में चिकित्साधिकारी डॉ. निशा गुप्ता ने गर्भवती का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रसव के दौरान बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित जांच कराने व पौष्टिक आहार का सेवन करने का सुझाव दिया। दोपहर 12.20 बजे तक यहां पर 55 गर्भवती का इलाज हो चुका था। संयुक्त जिला चिकित्सालय में चिकित्साधिकारी डॉ. अजय लक्ष्मी ने गर्भवती का इलाज किया। यहां पर 42 गर्भवती का पंजीकरण किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। सीएचसी में चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यहां पर 32 गर्भवती का प्रसव पूर्व जांच हो चुका था। जांच में तीन महिलाएं उच्च जोखिम युक्त पाई गईं। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर स्टाफ नर्स सोनिया देवी व मीनू अनुपस्थित पाई गईं।
विज्ञापन
लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने दोनों कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश अधीक्षक को दिया। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. आनंद त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पांडेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, स्टाफ नर्स रचना, अर्चना बौद्ध, लैब टेक्नीशियन कृष्ण गोपाल व पूरण मल आदि मौजूद रहे।