फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   133 NCC cadets to get 'C' certificate

133 एनसीसी कैडेटों को मिलेगा ‘सी’ सर्टिफिकेट

Thu, 23 Jun 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
133 NCC cadets to get 'C' certificate
बलरामपुर। यूपी-51 बटालियन एनसीसी से संबद्ध कॉलेजों के कैडेटों ने ‘सी’ सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा दी। इसमें 140 कैडेट्स शामिल हुए। परीक्षा में पास होने वाले 133 एनसीसी कैडेटों को ‘सी’ सर्टिफिकेट मिलेगा। परीक्षा में सात एनसीसी कैडेट फेल हो गये।
विज्ञापन

51वीं एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल अरविंद कुमार सूद ने गुरुवार को बताया कि ‘सी’ सर्टिफिकेट के लिए एनसीसी कैडेटों की परीक्षा कराई गई। इसमें एमएलके पीजी कॉलेज के 58, किसान पीजी कॉलेज बहराइच के 71 व रामतीर्थ स्मारक पीजी कॉलेज इटियाथोक गोंडा के 11 कैडेट्स शामिल हुए।
विज्ञापन

एमएलके के 58 कैडेट्स में से 21 को ए-ग्रेड मिला। किसान पीजी कॉलेज के 71 में से 19 और रामतीर्थ के 11 में से दो कैडेट्स ए-ग्रेड से उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में कुल सात कैडेट्स फेल हुए हैं। टॉप-10 कैडेटों को शीघ्र ही बटालियन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता प्राप्त करने वाले सभी कैडेटों को कमांडिंग अफसर कर्नल अरविंद कुमार सूद के साथ-साथ एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जीपी पांडेय, रामतीर्थ स्मारक के मेजर अजय मिश्र, किसान पीजी कॉलेज के एसोसिएट एनसीसी अफसर लेफ्टिनेंट डॉ. एसबी रावत व एमएलके पीजी कॉलेज के एसोसिएट एनसीसी आफीसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed