{"_id":"5c017b41bdec2241b52033f1","slug":"131543600961-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद व बातचीत एक साथ संभव नहीं : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद व बातचीत एक साथ संभव नहीं : योगी
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
आतंकवाद व बातचीत एक साथ संभव नहीं : योगी
बलरामपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पाकिस्तान के नापाक इरादों पर कड़ा प्रहार किया। जनजाति छात्रावास के भूमिपूजन के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियां एकदम स्पष्ट हैं।
आतंकवाद व बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकती। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाक की करतूतें जगजाहिर हैं। जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर मगरमच्छ के आंसू बहाकर पाकिस्तान सहानुभूति बटोरने का प्रयास कर रहा है। केंद्र सरकार इसमें उसे कभी कामयाब नहीं होने देगी।
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पाक यात्रा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता क्या कर रहे हैं यह उनकी पार्टी का अपना विषय है। इससे हमारा कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
देश की जनता को कांग्रेस के इस चेहरे को देखना चाहिए। आने वाले समय में कांग्रेस अपनी ही करतूतों से बेनकाब होगी। हालांकि बीते दिनों राजस्थान की चुनावी जनसभा में बजरंग बली को दलित व वंचित बताए जाने के सवाल पर सीएम ने कोई जवाब नहीं दिया।