{"_id":"5b4e28964f1c1b40748b54ed","slug":"131531848854-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये 5.25 करोड़ से बेटियों के हाथ होंगे पीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये 5.25 करोड़ से बेटियों के हाथ होंगे पीले
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
5.25 करोड़ रुपये से बेटियों के हाथ होंगे पीले
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 5.25 करोड़ रुपये से बेटियों के हाथ पीले कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में 1500 बेटियों के शादी की सरकारी शहनाई बजेगी।
जिले के सभी ब्लॉकों व चार नगरीय क्षेत्रों में गरीब परिवारों के बेटियों की सूची तैयार कराई जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में मुर्हत आने पर गरीब परिवार के बेटियों की सामूहिक शादियां कराई जाएंगी।
वित्तीय वर्ष 2018-19 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के चारों नगरीय व नौ ब्लॉकों के 801 ग्राम पंचायतों से गरीब व लाचार परिवार के बेटियों की शादियां कराने के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बलरामपुर में 125 व उतरौला में 100 तथा नगर पंचायत तुलसीपुर में 100 व पचपेड़वा में 75 बेटियों के हाथ पीले कराने के लिए ईओ ने चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सभी नौ ब्लॉकों के 801 ग्राम पंचायतों में बीडीओ के माध्यम से बेटियों का चयन किया जा रहा है। सदर ब्लॉक में 150, हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, उतरौला व रेहरा बाजार में 125-125 तथा श्रीदत्तगंज व गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में 100-100 बेटियों के हाथ पीले कराए जाएंगे।
प्रत्येक जोड़ों पर खर्च होंगे 35 हजार
जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रत्येक जोड़े की शादी पर 35 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
शादी के लिए चयनित लड़की के खाते में 20-20 हजार रुपये की नकद धनराशि भेजी जाएगी। प्रत्येक लड़कियों के नए बर्तन, कपड़े व जेवर पर 10-10 हजार रुपये खर्च किया जाएगा।
मंडप तैयार करने के लिए टेंट, घरातियों व बारितयों को भोजन एवं नाश्ता कराने तथा गिफ्ट आदि पर पांच-पांच हजार रुपये व्यय किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार के 77 बेटियों की शादियां कराई जा चुकी हैं।
बेटियों का चयन करने का दिया निर्देश
- वित्तीय वर्ष 2018-19 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार के बेटियों की शादियां कराने के लिए शासन ने लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के 801 ग्राम पंचायतों में चारों नगर निकायों से 1500 बेटियों की शादियां कराई जाएंगी।
नौ ब्लॉकों के बीडीओ व नगरीय क्षेत्रों के ईओ को निर्देश दिया गया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए बेटियों के चयन करके जिला समाज कल्याण अधिकारी के माध्यम से डीएम कार्यालय को सूची उपलब्ध करा दें जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करके गरीब परिवारों को लाभान्वित किया जा सके।
कृष्णा करुणेश, डीएम, बलरामपुर