फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   13,000 people from border villages were treated

Balrampur News: सीमांत गांवों के 13 हजार लोगाें का हुआ इलाज

Fri, 06 Feb 2026 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
13,000 people from border villages were treated
जरवा/ललिया। नेपाल सीमा से सटे हरैया सतघरवा, पचपेड़वा, गैसड़ी क्षेत्र के 20 गांवों में शुक्रवार को गुरु गोरखनाथ एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन की स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में पिपरा दुर्गानगर, जनकपुर, नेवलगढ़, बघेलखंड, कन्हयीडीह तथा भोजपुरी थारू गांवों के लोगों को निशुल्क जांच, परामर्श और दवा दी गई। इस दौरान 13,200 लोगों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

पिपरा दुर्गानगर में शिविर का शुभारंभ हुआ। खंड संयोजक विवेक गोयल, पूर्व भाजपा विधायक शैलेश कुमार सिंह, ग्राम प्रधान नीरज कुमार, मिथलेश तिवारी, लीलाराम, मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत साहू, दिनेश सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सक दल का तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वास्थ्य शिविर में दूरदराज और वनटांगिया क्षेत्र से भी लोग पहुंचे। आयोजन समिति के सचिव विकल्प मिश्र ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा यात्रा का उद्देश्य सीमांत और वंचित क्षेत्रों तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। वहीं ललिया क्षेत्र के चौधरीडीह गांव में विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे से शिविर की शुरुआत हुई। 10 बजे तक आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पहुंचने लगे। स्वयंसेवकों ने पर्ची बनवाने से लेकर जांच कक्ष तक मरीजों को पहुंचाया। डॉ. ऋषभ, डॉ. शौम्य, डॉ. श्रेयांशी और डॉ. आकांक्षा की टीम ने अलग-अलग काउंटर पर बैठकर मरीजों का परीक्षण किया। वहीं उपकेंद्र पिपरा दुर्गानगर की सीएचओ शिवानी और एएनएम रेखा ने ब्लड प्रेशर, शुगर जांच व प्राथमिक परामर्श की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं, मिला इलाज

स्वास्थ्य शिविर में ग्राम पिपरी के अंकुर मिश्रा ने बताया कि उन्हें कई दिनों से सर्दी-खांसी और बुखार था। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें दवा दी। पिपरा दुर्गानगर के संतोष वर्मा ने हर्निया की शिकायत बताई, जिस पर डॉक्टरों ने प्राथमिक दवा देते हुए जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी। प्रतापपुर की विमला देवी को कमर दर्द की दवा दी गई। पिपरी की रुखसाना, अंजुमा और नगमा ने पेट दर्द की समस्या बताई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के साथ आगे बेहतर जांच के लिए देवीपाटन मेगा कैंप में आने को कहा गया।

आज इन गांवों में लगेगा शिविर

गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत जिले में तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन के जिला सचिव डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि सात फरवरी को पचपेड़वा, तुलसीपुर व गैसड़ी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शिविर लगाया जाएगा। तुलसीपुर के नंदमहरा, नैकिनिया, बेली खुर्द, चौहत्तर कला, लालनगर सिपाहिया, गैसड़ी के कन्हईडीह, मोहकमपुर, बेतहनिया, मुतेहरा, सोनगढ़ा, जरवा व बरगदवा कला गांव में शिविर लगेगा। इसी तरह पचपेड़वा क्षेत्र के वीरपुर सेमरा, चंदनपुर, मुसहर ऊंचवा, भगवानपुर कोडर, भौरीसाल, सुगानगर, कोहरगड्डी, मड़नी, मुसहर पुरई, विशुनपुर विश्राम व बड़का भुकुरवा गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed