फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   13 flood victims of Kalyanpur village are waiting for a roof

Balrampur News: कल्यानपुर गांव के 13 कटान पीड़ितों को छत का इंतजार

Thu, 20 Mar 2025 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
13 flood victims of Kalyanpur village are waiting for a roof
बलरामपुर के कल्याणपुर गांव के पास की वर्तमान​ ​स्थिति।-संवाद
बलरामपुर। सदर तहसील के कल्यानपुर-मोठाहा गांव के 13 कटान पीड़ितों को छत का इंतजार है। पिछले वर्ष राप्ती नदी के कटान में पीड़ितों के घर समाहित हो गए थे। गांव में बसे 110 घरों में से अब तक 80 घरों को राप्ती नदी निगल चुकी है। किसानों की 500 बीघे जमीन राप्ती नदी में समाहित हो चुकी है। कटान के चलते खेतों में बालू होने से किसानों की खेती भी चौपट हो गई है।
विज्ञापन

कल्यानपुर गांव के कटान पीड़ित लवकुश, बजरंगी, द्वारिका, प्रहलाद, कृष्ण कुमार, श्याम बिहारी, छैल बिहारी, मायावती, नीरज व गीता आदि ने बताया कि प्रशासन से अभी तक सभी 13 प्रभावितों को कोई मदद नहीं मिली है। हम लोग अपने खेतों में छप्पर बनाकर रहने को मजबूर हैं। घर कटने से हम बेघर हो गए हैं। छह कटान पीड़ित कल्यानपुर गांव व सात कटान पीड़ित टेंगनहिया गांव के हैं। कटान प्रभावितों का कहना है कि पक्का घर दिलाने के लिए प्रशासन से गोहार लगाई गई, लेकिन अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

राप्ती नदी की कटान से खेतों में बालू हो गया है, जिससे कोई फसल पैदा नहीं हो रही है। ग्रामीण राम अक्षयवर बताते हैं कि करीब 15 वर्ष से कल्यानपुर-मोठहा गांव राप्ती नदी की कटान से प्रभावित है। करीब चार वर्ष पहले राप्ती नदी ने कटान कर गांव में बने मंदिर व प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर को निगल लिया था। कल्यानपुर के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को अब उच्च प्राथमिक विद्यालय टेंगनहिया मानकोट में शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन नदी के उस पार बसे कटान पीड़ितों के बच्चे अधिक दूरी होने के चलते नहीं पहुंच पाते हैं। कल्यानपुर गांव के बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित हो रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



66 पीड़ितों को मिल चुकी है काॅलोनी
कल्यानपुर-मोठाहा गांव के 66 कटान पीड़ितों को काॅलोनी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रशासन की तरफ से डेढ़ वर्ष पहले टेंगनहिया मानकोट गांव में आधुनिक संसाधनों से लैस काॅलोनी का निर्माण कराकर पीड़ितों को आवंटित कर दिया है। ग्राम पंचायत कल्यानपुर-झौहना के प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार गिरि बताते हैं कि 13 कटान पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए सर्व कराया गया है। जल्द ही कटान से प्रभावितों को पक्के छत की व्यवस्था कराई जाएगी।


कटान पीड़ितों को दिलाई जाएगी मदद
कल्यानपुर व टेंगनहिया गांव के कटान पीड़ितों को आठ-आठ हजार रुपये आपदा से मदद दिलाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री आवास योजना से कई कटान प्रभावितों को आवास योजना का लाभ दिलाया जा चुका है। छूटे हुए कटान प्रभावितों को भी पक्का घर बनाने के लिए जल्द मदद दिलाई जाएगी।
-संजीव कुमार यादव, सदर एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed