{"_id":"5c65a573bdec2273816669ef","slug":"121550165363-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 3.20 लाख कार्डधारकों को मिलेेगा नया राशनकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 3.20 लाख कार्डधारकों को मिलेेगा नया राशनकार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के 3,19,770 कार्डधारकों को नया राशनकार्ड मिलेगा। 20 फरवरी तक घर-घर राशनकार्ड पहुंचाने का सख्त निर्देश दिया गया है। जिले के सभी पूर्ति निरीक्षकों व कोटेदारों को नए राशनकार्ड बांटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नया राशनकार्ड न मिलने की शिकायत पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के पात्र गृहस्थी योजना के 2,83,784 तथा अंत्योदय के 35,968 नए कार्ड शासन ने मुहैया करा दिया है। बुधवार को जिले की तीनों तहसीलों में बैठक करके राशनकार्डों को बांटने की रूपरेखा तैयार की गई है।
डीएम कृष्णा करुणेश ने जिले की सभी पूर्ति निरीक्षकों व कोटेदारों को 20 फरवरी तक हर हाल में सभी राशनकार्ड घर-घर बांटने का निर्देश दिया है। बता दें कि पहले के सभी राशनकार्डों पर अखिलेश का फोटो लगा होने के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार बनते ही निरस्त कर दिया था। तभी से नए राशनकार्डों की छपाई की जा रही थी।