{"_id":"5bf6f024bdec224160710f74","slug":"121542909988-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए हिंदू संगठनों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के लिए हिंदू संगठनों ने भरी हुंकार
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए हिंदू संगठनों ने हुंकार भरी है। नगर में गुरुवार को रैली निकालकर हिंदू संगठनों ने लोगों को मंदिर निर्माण के प्रति जागरूक किया। विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को रैली निकाली गई। नगर भर में भ्रमण कर रैली रमना पार्क पहुंची। फिर वहां बैठक की गई। इसके बाद हिंदू महासभा की तरफ से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जय सिंह, नगर प्रचारक इंद्रपाल, दिव्यदर्शन तिवारी, प्रवीण सिंह, वरुण सिंह मोनू आदि के नेतृत्व में गुरुवार को नगर में रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए आवाज बुलंद की। रैली सरस्वती शिशु मंदिर रमना पार्क से प्रारंभ होकर बड़ा परेड ग्राउंड पहुंची। जहां से पुन: सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचकर रैली समाप्त हुई।
बाइक रैली में झूमा सिंह, आध्या सिंह व रेशम सिंह आदि महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। हिंदू महासभा की तरफ से मंदिर निर्माण के संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन
हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष राम मणि त्रिपाठी उर्फ पप्पू तिवारी, अंकुर माहेश्वरी, शिव कुमार गुप्ता, दिनेश आदि ने ज्ञापन में कहा है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण कराने के लिए कानून बनाया जाए। समान नागरिक आचार संहिता लागू की जाए। धारा 370 को समाप्त किया जाए। इस मौके पर हिंदू महासभा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।