फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   काली सूची में डाली गई कार्यदाई संस्था यूपी इनस्ट्रूमेंट लिमिटेड

काली सूची में डाली गई कार्यदाई संस्था यूपी इनस्ट्रूमेंट लिमिटेड

Tue, 20 Nov 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
काली सूची में डाली गई कार्यदाई संस्था यूपी इनस्ट्रूमेंट लिमिटेड
निर्माण कंपनी ब्लैक लिस्टेड, डेढ़ करोड़ की वसूली का नोटिस
विज्ञापन


बलरामपुर। जिले के कस्तूरबा स्कूलों के भवन का निर्माण कराने वाली कार्यदाई संस्था की गर्दन पर चार साल बाद तलवार चलाई गई है। कार्यदायी संस्था यूपी इनस्ट्रूमेंट लिमिटेड को काली सूची में डाल दिया गया है।

बेसिक शिक्षा महकमा ने चार पहले कार्यदायी संस्था पर केस दर्ज कराया था। एक साल पहले 1.54 करोड़ रुपये के रिकवरी का नोटिस जारी किया गया था।

दो सत्रों में कार्यदायी संस्था ने जिले के कस्तूरबा स्कूलों के भवनों का निर्माण कराया था। डीएम कृष्णा करुणेश ने मंगलवार को बताया कि वर्ष 2007-08 तथा वर्ष 2008-09 में जिले के कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालयों के भवन का निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था यूपी इनस्ट्रूमेंट लिमटेड लखनऊ ने कराया था।
विज्ञापन


कार्यदाई संस्था को जिला परियोजना कार्यालय की तरफ से भवन निर्माण के लिए विभिन्न तिथियों व चेकों के माध्यम से एक करोड़ 53 लाख 57 हजार 300 रुपये का भुगतान कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्तूरबा स्कूलों के भवनों के निर्माण में मानक व गुणवत्ता की धज्जियां उड़ाने वाली कार्यदायी संस्था के खिलाफ तत्कालीन बीएसए ने 15 जून 2015 के आदेश पर 16 जून 2015 को केस दर्ज कराया था और डीएम कार्यालय को कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराई थी।


बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से 16 मई 2017 को एक करोड़ 53 लाख 57 हजार 300 रुपये की रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया गया था।

राज्य परियोजना निदेशक, राज्य परियोजना कार्यालय सर्व शिक्षा अभियान लखनऊ ने कार्यदायी संस्था यूपी इनस्ट्रूमेंट को काली सूची में डालने का निर्देश दिया है। निदेशक के निर्देश पर कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालकर अग्रिम कार्रवाई की पैरवी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed