{"_id":"5b48df044f1c1b35748b4614","slug":"121531502340-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घरों पर मंडराया राप्ती नदी के कटान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घरों पर मंडराया राप्ती नदी के कटान का खतरा
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
36 घरों पर मंडराया राप्ती नदी के कटान का खतरा
फोटो-2-
- गांव से महज तीन मीटर की दूरी पर बह रही राप्ती नदी
- ग्रामीणों में दहशत, अपने हाथों से घरों को उजाड़ने पर मजबूर
- राप्ती नदी के मुहाने पर पहुंचा गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक का कुड़ऊ गांव
अमर उजाला ब्यूरो
गैड़ास बुजुर्ग-बलरामपुर। कुड़ऊ गांव के 36 घरों पर राप्ती नदी के कटान का खतरा मंडरा रहा है। गांव से महज तीन मीटर की दूरी पर राप्ती नदी पहुंच चुकी है। राप्ती नदी की कटान से कुड़ऊ गांव के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीण अपने हाथों से घरों को उजाड़ने पर मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद कराने की गुहार लगाई है। एडीएम ने उतरौला तहसील के एसडीएम को तत्काल मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। एसडीएम की रिपोर्ट पर प्रशासन अग्रिम कार्रवाई करेगा।
गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के कुड़ऊ निवासी अकबर अली, राम गरीब, छोटकऊ, शहजाद, असगर अली, कलीमुल्ला, झिन्नू, इश्तियाक, खलीउल्ला व अजीमुल हसन आदि ने डीएम को भेजे गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि राप्ती नदी गांव से महज तीन मीटर की दूरी पर बह रही है। राप्ती नदी गांव की तरफ तेजी से कटान कर रही है। गांव के करीब 36 गांव राप्ती की कटान के जद में आ गए हैं। तेजी से हो रही राप्ती नदी के कटान से लोगों में दहशत व्याप्त है। अनाज, बर्तन, राजाई-गद्दे व कपड़े आदि बचाने के लिए लोग अपने घरों को उजाड़ रहे हैं। बाढ़ चौकी पर मामले की सूचना दी गई है लेकिन अभी तक कटान रोकने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बाढ़ चौकी पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। मस्जिद व मदरसा नदी से मात्र दो मीटर की दूरी पर है। बाढ़ खंड के जेई डीएस त्रिपाठी ने बताया कि जिले में राप्ती नदी से कटान व बाढ़ प्रभावित गांवों का ब्योरा तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन ने अभी तक बजट नहीं दिया है। कटान प्रभावित गांवों के पास बालू की बोरियों को भरकर लगाया जा रहा है।
एसडीएम से मांगी गई रिपोर्ट
-एडीएम वित्त एवं राजस्व व जिला आपदा प्रभारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिली है। मौके पर उतरौला एसडीएम बीएल सरोज को भेजा गया है। एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।