{"_id":"596e30b24f1c1bf1468b4878","slug":"121500393650-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर हेडमास्टर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर हेडमास्टर सस्पेंड
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्मेदारी में लापरवाही बरतने पर हेडमास्टर सस्पेंड
- तीन शिक्षकों का रोका गया वेतन व मानदेय
बलरामपुर। जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही बरतने के चलते सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरवंशपुर के हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। अधिकारियों की जांच में एडीएम सहित मामलों में लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। बिना सूचना के स्कूल से नदारद हेडमास्टर सहित तीन शिक्षकों का वेतन व मानदेय अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के स्कूल से नदारद शिक्षिका का वेतन काटा गया है।
बीएसए रमेश यादव ने मंगलवार को बताया कि प्राथमिक विद्यालय हरवंशपुर में ग्राम प्रधान व हेडमास्टर एकता सोनकर के बीच आपसी मतभेद के चलते एमडीएम संचालन न होने की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों से की। सदर खंड शिक्षाधिकारी के साथ-साथ पीडी जर्नादन सिंह ने भी जांच रिपोर्ट में मामले को सही पाया। पीडी के निरीक्षण के दौरान हेडमास्टर बिना सूचना के स्कूल से गायब पाए गए। चार माह से स्कूल में एमडीएम संचालन न होने की रिपोर्ट पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताते हुए हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हेडमास्टर पर उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने, पद का दुरुपयोग, वित्तीय अनियमितता, बाल अधिकार का हनन व सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के खिलाफ कार्य करने का आरोप लगाया गया है। निलंबित हेडमास्टर को बीआरसी सदर से संबद्ध कर दिया गया है। बीएसए ने बताया कि उन्होंने 18 जुलाई को सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खरहर गढई व प्राथमिक विद्यालय खैराकोट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खरहरगढ़ई की हेडमास्टर सोफिया बानो, शिक्षिका सुभाषिनी मिश्रा व शिक्षामित्र संजू का वेतन एवं मानदेय विद्यालय बंद करने के आरोप में अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। खैराकोटा स्कूल में शिक्षिका शिल्पी श्रीवास्तव के बिना सूचना के गायब रहने पर एक दिन का वेतन काटा गया है।