{"_id":"5dc5ae9b8ebc3e5b550c6a76","slug":"121-divyang-will-soon-get-accessories-balrampur-news-lko4911922150","type":"story","status":"publish","title_hn":"121 दिव्यांगों का हुआ परीक्षण, जल्द मिलेगा सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
121 दिव्यांगों का हुआ परीक्षण, जल्द मिलेगा सहायक उपकरण
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर स्थित अग्रवाल भवन में शुक्रवार को लायंस क्लब द्वारा दिव्यांगता परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 121 दिव्यांगों का परीक्षण कर सहायक उपकरण के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। जल्द ही इन दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किया जाएगा।
शिविर का उद्घाटन सदर विधायक पल्टूराम एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष व बलरामपुर चीनी मिल के अधिशासी मधुकर मिश्र ने फीता काटकर किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शिविर में आए मरीजों का परीक्षण किया। परीक्षण के बाद 121 लोग दिव्यांग पाए गए।
लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य आलोक अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांग पाए गए लोगों का नाम सहायक उपकरण के लिए पंजीकृत किया गया है। शीघ्र ही कैंप लगाकर इन लोगों को सहायक उपकरण वितरित किया जाएगा। शिविर के आयोजन के लिए लायंस क्लब की सराहना करते हुए सदर विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन से लोगों में सेवा भावना जागृत होती है।