{"_id":"5d504bb68ebc3e6d1a13f62e","slug":"12-sick-with-vomiting-diarrhea-in-musafirpurwa-balrampur-news-lko475952115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसाफिरपुरवा में उल्टी-दस्त से 12 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसाफिरपुरवा में उल्टी-दस्त से 12 बीमार
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुसाफिरपुरवा गांव में पिछले तीन दिनों से उल्टी-दस्त के बीमारी का प्रकोप जारी है। गांव में करीब 12 लोग इस बीमारी से पीड़ित है।
ग्राम पंचायत गौरा माफी के प्रधान लालजी पासवान ने बताया कि मुसाफिरपुरवा गांव में उल्टी-दस्त से सुखराम (55), छोटेलाल (35), बैरागी (42), नानबाबू (50), जगतराम (38), बड़ेलाल (48), कल्हू (60), फकीरे (65) व हनुमान (35) उल्टी-दस्त से पीड़ित है।
मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी। बीमारी का प्रकोप बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में देर से पहुंची। ग्रामीणों ने डीएम तथा सीएमओ से बीमारी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में सीएचसी तुलसीपुर अधीक्षक डॉ. एसके चौहान ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी गई है। पीड़ितों के इलाज के साथ-साथ लोगों को दूषित जल व भोजन न ग्रहण करने की सलाह दी जा रही है।