फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   12 more corona positive found in Balrampur

जिले में 12 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 02 Apr 2021 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
12 more corona positive found in Balrampur
बलरामपुर। बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिक से जिले में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। शुक्रवार को बस व रेलवे स्टेशनों पर हुई कोरोना जांच के दौरान बाहर से लौटे 12 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव केस की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले के तीन रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस डिपो पर लगातार कोरोना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 12 यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में तीन केस गैसड़ी तथा लीलवा बलरामपुर, घनघटा तुलसीपुर, खड़गौरा गैसड़ी, मधना गैसड़ी, रमईपुर गैसड़ी, तुलसीपुर, उतरौला, सरायखास रेहरा बाजार व मोतीपुर सेमरी पचपेड़वा के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। इन लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 2387 हो गई है। 2253 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 36 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 98 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed