फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   शौचालय निर्माण न कराने वाले सरकारी मदद से होंगे वंचित

शौचालय निर्माण न कराने वाले सरकारी मदद से होंगे वंचित

Sun, 08 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण न कराने वाले सरकारी मदद से होंगे वंचित
शौचालय निर्माण नहीं कराया तो सरकारी मदद से होंगे वंचित
विज्ञापन


बलरामपुर। शौचालय निर्माण नहीं कराने वाले अब सरकारी मदद से वंचित हो जाएंगे। राशन, केरोसिन व अन्य योजनाओं का लाभ रोक दिया जाएगा। शौचालय निर्माण में प्रगति न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

डीएम कृष्णा करुणेश ने रविवार को बताया कि, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में बेस लाइन सर्वे 2012 के आधार पर दो लाख 33 हजार 81 पात्र लाभार्थियों का व्यक्तिगत स्वच्छ शौचालय निर्माण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन


दो अक्तूबर 2014 के बाद एक लाख 23 हजार 207 पात्रों के शौचालय निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों के माध्यम से प्रोत्साहन धनराशि खातों में भेजी जा चुकी है। लाभार्थियों को दो गड्ढे वाले शौचालय निर्माण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन अभी तक शौचालय निर्माण शुरू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय निर्माण में रुचि न लेने व सहयोग न देने वालों को ग्राम स्तर पर मिल रही सरकारी सहायता जैसे राशन, केरोसिन आदि तत्काल प्रभाव से रोकने का डीएम ने निर्देश दिया है।


शौचालय निर्माण न कराने वाले व अधूरा छोड़ने वाले लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएम ने जिले के लोगों से अपील की है कि शौचालय निर्माण सामाजिक अभियान है। इस अभियान को सफल बनाने में हर संभव मदद प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed