फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   11.5 km road will be widened with 28.70 crores

Balrampur News: 28.70 करोड़ से चौड़ी होगी 11.5 किमी सड़क

Tue, 12 Aug 2025 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
11.5 km road will be widened with 28.70 crores
बलरामपुर। हरैया नारायनपुर से कौवापुर तक 11.500 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए 28 करोड़ 70 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। बजट मिलने के बाद विभाग ने चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन


सड़क के चौड़ीकरण से न केवल भारत के लोगों को, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही देवीपाटन मंदिर और सिद्धार्थनगर की ओर जाने वाले यात्रियों को भी लाभ होगा। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने प्रस्ताव शासन को भेजा था। स्वीकृति के बाद सर्वे कराया गया और बजट की डिमांड भेजी गई, जिस पर शासन ने 28.70 करोड़ रुपये मंजूर कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बब्लू, संतेष, राजेंद्र व विवेक ने खुशी जताते हुए कहा कि दशकों से मांग कर रहे थे, अब जाकर पूरी हुई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमार शैलेंद्र ने बताया कि चौड़ीकरण के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed