{"_id":"61bf8142d2efa7220c00cde1","slug":"1134-voters-will-decide-the-fate-of-two-contenders-today-balrampur-news-lko609720539","type":"story","status":"publish","title_hn":"1134 वोटर आज तय करेंगे दो दावेदारों की किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1134 वोटर आज तय करेंगे दो दावेदारों की किस्मत
विज्ञापन
बलरामपुर। दो दावेदारों की किस्मत का फैसला 1134 वोटर 20 दिसंबर को करेंगे। प्रधान पद का मतदान कराने वाली पोलिंग पार्टी को सदर ब्लॉक परिसर से रविवार को रवाना कर दिया गया है। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिरसिया में प्रधान पद पर उप चुनाव का मतदान कराया जाएगा। ब्लॉक परिसर में 21 दिसंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति के निर्देश पर विजेता को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
सदर ब्लॉक के एडीओ पंचायत अशोक कुमार दूबे ने बताया कि ग्राम पंचायत सिरसिया में बड़का व सुमन दो दावेदार हैं। मतदान कराने वाली पोलिंग पार्टी को ब्लॉक परिसर से रवाना कर दिया गया है। ग्राम पंचायत सिरसिया में प्रधान पद पर 20 दिसंबर को 1134 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 21 दिसंबर को सदर ब्लॉक परिसर में मतों की गिनती कराकर जीतने वाले उम्मीदवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय राजेश कुमार ने रविवार को बताया कि जिले में सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिरसिया में प्रधान पद और 91 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के सीटों पर उप चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। ब्लॉक गैड़ास बुजुर्ग में छह, तुलसीपुर में चार, हरैया सतघरवा में आठ, पचपेड़वा में 13, उतरौला में आठ सीटों पर एकल नामांकन हुआ है। ब्लॉक श्रीदत्तगंज में 18 की तुलना में 15 व रेहरा बाजार में 20 की तुलना में 15 सीटों पर एकल नामांकन हुआ है। गैसड़ी ब्लॉक में रिक्त सात सदस्य सीटों की तुलना में एक पर भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। एकल नामांकन वाले ग्राम पंचायत सदस्य के सभी सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।