फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   नाम वापसी के साथ आज फाइनल होगी प्रत्याशियों की तस्वीर

नाम वापसी के साथ आज फाइनल होगी प्रत्याशियों की तस्वीर

Thu, 25 Apr 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
नाम वापसी के साथ आज फाइनल होगी प्रत्याशियों की तस्वीर
नाम वापसी के साथ आज फाइनल होगी तस्वीर
विज्ञापन


बलरामपुर। नाम वापसी के साथ 26 अप्रैल को श्रावस्ती संसदीय सीट के प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बीते दिनों नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 10 उम्मीदवारों के परचे वैध पाए गए हैं।

छठवें चरण के दौरान 12 मई को 2177 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया जाएगा। प्रशासन की तरफ से लोकसभा चुनाव कराने की सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने गुरुवार को बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी के साथ श्रावस्ती संसदीय सीट पर प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


गुरुवार को शाम तीन बजे तक किसी भी प्रत्याशी ने परचा वापसी के लिए आवेदन नहीं किया। 26 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच से पहले सभी उम्मीदवारों को शपथ पत्र दिया गया था। शपथ पत्र में कहा गया था कि नामांकन पत्रों के जांच से पहले 24 अप्रैल तक पूर्वाह्न 11 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते है।

इस संबंध में डुग्गी-मुनादी व माइक से प्रचार-प्रसार भी कराया गया। आपत्ति दाखिल न करने के चलते जांच के दौरान नामांकन पत्रों में खामियां पाए जाने पर 9 परचे खारिज कर दिए गए थे। श्रावस्ती लोकसभा सीट पर मौजूदा समय में 10 उम्मीदवारों के परचे वैध पाए गए है।


नाम वापसी के साथ ही 26 अप्रैल को तीन बजे उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर दी जाएगी। जिले के 1846 मतदेय स्थलों पर मतदान कराए जाएंगे।

पांचवे चरण में गोंडा संसदीय सीट से जुड़े उतरौला विधानसभा में 484 पोलिंग स्टेशनों पर छह मई को मतदान कराया जाएगा जबकि छठवें चरण में श्रावस्ती संसदीय सीट से जुड़े सदर, गैसड़ी व तुलसीपुर विधानसभाओं में 12 मई को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed