{"_id":"5c44afa2bdec224dce1659b5","slug":"111548005282-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न मिलने से नाराज किसान ने फूंक दी गन्ने की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान न मिलने से नाराज किसान ने फूंक दी गन्ने की फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाराज किसान ने खेत में फूंका दी गन्ने की फसल
बलरामपुर। गन्ना मूल्य भुगतान न होने से परेशान किसान ने खेत में खड़ी फसल को ही आग लगा दी। किसान का कहना है कि जब भुगतान ही नहीं मिलना है तो ऐसी खेती का क्या फायदा। हालांकि ग्रामीणों तथा राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। तीन बीघे गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
विजय नगर निवासी किसान मुन्नू ने रविवार शाम करीब तीन बजे गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने से आजिज होकर अपने ही गन्ने के खेत में आग लगा दी। मुन्नू ने बताया कि वह परिवार के भरण-पोषण के लिए गन्ने को नकदी फसल मानकर लगाए थे।
गत 25 दिसंबर को मिल को गन्ना दिया था लेकिन आज तक उसका भुगतान नहीं मिला। बजाज चीनी मिल इटईमैदा के अधिकारी तथा स्थानीय प्रशासन गन्ना मूल्य भुगतान के लिए लगातार झूठ बोल रहा है।
विज्ञापन
यदि यही स्थिति रही तो गन्ना किसान आत्महत्या के लिए बाध्य हो जाएंगे। खेत में आग लगते ही ग्रामीण तथा आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।
सात बीघे रकबे में लगी मुन्नू की तीन बीघा गन्ने की फसल जल गई है। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने बताया कि भुगतान के मामले में बजाज चीनी मिल इटईमैदा का परफार्मेंस काफी खराब है। किसान अपनी फसल जलाकर बर्बाद न करें। शीघ्र ही गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाएगा।