फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   आवास घोटाले में प्रधान प्रतिनिधि पर दर्ज होगा केस

आवास घोटाले में प्रधान प्रतिनिधि पर दर्ज होगा केस

Thu, 20 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
आवास घोटाले में प्रधान प्रतिनिधि पर दर्ज होगा केस
आवास घोटाले में प्रधान प्रतिनिधि पर लटकी तलवार
विज्ञापन

- लोहिया आवास में लाभार्थियों से 85 लाख रुपये वसूलने का आरोप
- रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम महिली का मामला

उतरौला-बलरामपुर। लोहिया आवास में लाभार्थियों से करीब 85 लाख रुपये वसूलने के आरोप में प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी गई है। बीडीओ की जांच रिपोर्ट में आरोप की पुष्टि हुई है। रेहरा बाजार थाने की पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

बीडीओ उतरौला रामाश्रय सिंह ने बुधवार को बताया कि उतरौला ब्लाक के लोहिया समग्र ग्राम महिली में वित्तीय वर्ष 2015-16 में 47 गरीबों को लोहिया आवास का आवंटन किया गया था। इस योजना के तहत प्रति लाभार्थी को लोहिया आवास योजना के तहत एक मकान के लिए 3 लाख 5 हजार रुपये मिलने थे। सभी लाभार्थियों के बैंक खाते में 2 लाख 75 हजार रुपये के हिसाब से रकम भेजी गई। शेष 30 हजार प्रति लाभार्थी की दर से मकान में सोलर सिस्टम लगना था। लाभार्थी रूपा, कमला, झिनकन, मीना, फूलमती, इंद्रावती, माया, कमला, मूरता देवी, अनवरजहां, सरिता, तारा व रीता आदि ने डीएम को पत्र देकर प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ जबरन भवन निर्माण की धनराशि छीनने का आरोप लगाया था। लाभार्थियों की शिकायत पर डीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर बीडीओ उतरौला ने मामले की जांच की। लाभार्थियों ने बताया कि 47 में से 31 लाभार्थियों से प्रधान प्रतिनिधि शादाब अहमद ने पूरी धनराशि बैंक से निकलवाकर खुद ले लेने के आरोप की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई। बीडीओ ने डीएम को जांच रिपोर्ट सौंपी है। डीएम ने बीडीओ प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज कराने और सरकारी धनराशि की रिकवरी कराने का निर्देश दिया। एसओ रेहरा बाजार सुरेश वर्मा ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ बीडीओ की तरफ से दी गई है। मामले में उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed