फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1100 rupees are charged in the name of globs and needles

प्रसव के लिए ग्लब्स व सूई के नाम पर वसूले जाते हैं 1100 रूपये

Wed, 08 Dec 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
1100 rupees are charged in the name of globs and needles
बलरामपुर। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद अस्पतालों की दशा में सुधार नहीं हो पा रहा है। डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही व भ्रष्टाचार का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

जिले की सीएचसी उतरौला में प्रसव होने पर टांका लगाने के लिए ग्लब्स व सूई के नाम पर 1100 रुपये की वसूली की जाती है। लाइट न होने पर मरीजों का एक्स-रे नहीं किया जाता है। पैरासिटामॉल जैसी दवाएं भी मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ती है। अमर उजाला की टीम ने बुधवार को अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की पड़ताल की।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर आये दिन गायब रहते हैं। बुधवार को भी डॉ. सीमा यादव अपने कक्ष में मौजूद नहीं मिलीं। महिला डाक्टर मौजूद न होने के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आईं कुछ महिला मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। महिला डाक्टर के बारे में स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वह ट्रेनिंग पर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी सरकारी अस्पतालों में सभी दवाएं उपलब्ध होने का दावा भले ही करें लेकिन हकीकत कुछ और ही है। सीएचसी उतरौला में अधिकांश डाक्टर मरीजों को प्राय: बाहर की ही दवा लिखते हैं।
मरीजों को बीटाडिन व पैरासिटामॉल जैसी दवाएं भी बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। अस्पताल में इलाज के लिए आई ग्राम गोकुला माफी निवासिनी पुष्पावती ने बताया कि उसे सर्दी, जुकाम व बुखार है। डॉक्टर ने जांच के बाद बाहर की दवा लिखी है। बाहर मेडिकल स्टोर से 180 रुपये की दवा खरीदी है।
अस्पताल में जनरेटर की सुविधा होने के बावजूद मरीजों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम नौबस्ता से इलाज के लिए आये रोहित कुमार ने बताया कि डॉक्टर ने एक्स-रे लिखा है। एक्स-रे रूम में गया तो वहां मौजूद कर्मचारी ने बताया कि लाइट नहीं है। जनरेटर चलाकर एक्स-रे नहीं किया जाएगा। जब बिजली आएगी तभी एक्स-रे हो पाएगा। जल्दी हो तो बाहर से एक्स-रे करवा सकते हो।
स्वास्थ्य विभाग जहां एक तरफ संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रहा है वहीं अस्पताल में प्रसूता के परिवारों से सुरक्षित प्रसव के नाम पर धन उगाही की जा रही है। गरीब नगर निवासी हलीम ने बताया कि अपनी पत्नी अफसाना को प्रसव के लिए सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया हूं। अस्पताल में प्रसव में टांका लगाने के लिए ग्लब्स व सूई के नाम पर 1100 रूपये वसूला गया है।

सीएचसी उतरौला में शुद्ध पेयजल के लिए बनाए गये पानी की टंकी का संचालन नहीं हो रहा है। पानी की टंकी का संचालन न होने पर अस्पताल में पेयजल के लिए हैंडपंप ही एक मात्र सहारा है। हैंडपंप भी आए दिन खराब हो जाता है। सही होने पर भी पानी शुद्ध नहीं आता है। ऐसे में मरीजों को पानी पिलाने के लिए तीमारदारों को बोतल का पानी खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed