फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1.10 lakh women aged 60 years will be able to travel for free

Balrampur News: 60 वर्ष आयु की 1.10 लाख महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

Wed, 26 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 26 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
1.10 lakh women aged 60 years will be able to travel for free
फोटो-19-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं को साड़ी देती वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ।-संवाद
बलरामपुर। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना शुरू की है। बुधवार को लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन समेत परिवहन निगम के अधिकारियों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना। योजना से जिले की करीब 1.10 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि रक्षाबंधन से दो दिन पहले प्रदेश सरकार ने महिलाओं को यह सौगात दी है। योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र जैसे आयु प्रमाणित करने वाले दस्तावेज दिखाने होंगे। कार्यक्रम में परिवहन निगम की ओर से करीब 500 महिलाओं को साड़ी और मिठाई का पैकेट वितरित किया गया।
विज्ञापन

परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि चालक-परिचालकों को योजना के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई है। किसी तरह की असुविधा होने पर यात्री पूछताछ केंद्र से जानकारी ले सकती हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ प्रभारी तरन्नुम और डीडीओ कमलेश सोनी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने जताई खुशी
सिविल लाइंस निवासी कांती ने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं के लिए यह बड़ी सुविधा है। इसका सबसे अधिक लाभ कमजोर वर्ग की महिलाओं को मिलेगा। यशोदा ने बताया कि बस का किराया अधिक होने के कारण वह ट्रेन से यात्रा करती थीं, लेकिन भीड़ के कारण परेशानी होती थी। अब बस से भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

तीन दिन बहनों को बिना टिकट यात्रा
रक्षाबंधन पर बहनों को भी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक बहनें बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए बलरामपुर डिपो ने विशेष इंतजाम किए हैं। लखनऊ-कानपुर मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। लोकल रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed