फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   11 houses and many bigha crops burnt by fire

आग से 11 घर व कई बीघा फसल जली

Sat, 10 Apr 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
11 houses and many bigha crops burnt by fire
बलरामपुर। हरैया सतघरवा, महराजगंज तराई तथा उतरौला कोतवाली के गांवों में अलग-अलग स्थानों पर आग से 11 घर जल गए। वहीं बलरामपुर देहात कोतवाली क्षेत्र में आग के चलते कई बीघे गेहूं व अरहर की फसल भी जल गई है। अग्निशमन विभाग की टीम तथा ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। क्षति का आंकलन कर क्षेत्रीय लेखपालों ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को दी है।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा गांव में शनिवार सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग में लक्ष्मी नरायन चौहान की घर-गृहस्थी जलकर राख हो गई। घर के बगल बंधी गोरे प्रसाद की भैंस भी आग में झुलस कर घायल हो गई है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के उदई बदलपुर गांव में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में अखलाक, वसीब, महमूद व अकबर अली की घर-गृहस्थी जलाकर राख हो गई।
विज्ञापन

घटना में जेवर व नकदी भी जल गई। पुलिस तथा ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेखपाल विनोद वर्मा ने क्षति का आंकलन कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के मलमलिया गांव में गत गुरुवार देर रात लगी आग में अकरम, इनाम, कलाम, सहाबुद्दीन, बदरुद्दीन तथा नसरुद्दीन के घर जलकर राख हो गए। फायर सर्विस की गाड़ी तथा ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है। बलरामपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर शंकरनगर गांव के पास शनिवार दोपहर में लगी आग के चलते करीब साढ़े सात बीघे गेहूं व अरहर की फसल जलकर राख हो गई। सैकड़ों बीघे खेतों में पड़ा गेहूं का डंठल भी आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों तथा फायर सर्विस की गाड़ी ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed