फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   10937.29 MT Paddy purchased from 2194 farmers

2194 किसानों से खरीदा गया 10937.29 एमटी धान

Sun, 20 Dec 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
10937.29 MT Paddy purchased from 2194 farmers
बलरामपुर। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 91.14 प्रतिशत धान की खरीद कर ली गई है। 2194 किसानों से 10937.29 एमटी धान खरीदा गया है। किसानों से अपने नजदीकी धान क्रय केंद्र पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार धान बेचने की अपील की गई है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में धान खरीद के लिए 12 हजार एमटी का लक्ष्य रखा गया था। धान खरीद के लिए जिले में कुल 29 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें से 23 धान क्रय केंद्र पीसीएफ के और छह धान क्रय केंद्र खाद्य विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इन धान क्रय केंद्रों द्वारा 2194 किसानों से 10937.297 एमटी धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 17 दिसंबर 2020 तक 10937.29 एमटी धान खरीदा जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि पीएफएमएस के माध्यम से लगभग 1600 किसानों के खाते में मूल्य का भुगतान किया जा चुका है।

शेष किसानों का धान मूल्य शीघ्र ही उनके खाते में भेजा जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने किसानों से अपील किया है कि अपने तहसील के किसी भी क्रय केंद्र पर धान बेच सकते हैं।
अपने नजदीकी केंद्र पर धान बेचने से परिवहन लागत कम होगी। धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 8726388600 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed