फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1,032 students left the exam

Balrampur News: 1,032 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 21 Feb 2023 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 21 Feb 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
1,032 students left the exam
एमपीपी इंटर कॉलेज पर परीक्षा देने के बाद आपस में चर्चा करतीं छात्राएं।-संवाद
बलरामपुर। जिले के 67 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को दो पालियों में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। दोनों पालियों में 14,777 के सापेक्ष 13,745 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1,032 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने बताया कि मंगलवार को प्रथम पाली में कक्षा 10 की गणित तथा इंटर की रेडियाे, रंगीन टीवी एवं आटोमोबाइल विषय की परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल गणित में 12,282 के सापेक्ष 11,422 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 860 विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

कक्षा 12 की परीक्षा में 177 के सापेक्ष 157 विद्यार्थी शामिल हुए। 20 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में कक्षा 10 की कंप्यूटर विषय की परीक्षा में 151 के सापेक्ष 148 परीक्षार्थी शामिल हुए। तीन विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कक्षा 12 के सामाजिक अध्ययन एवं गृहविज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 2,167 के सापेक्ष 2,018 परीक्षार्थी शामिल हुए। 149 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस व बीएसए कल्पना देवी आदि ने कई स्कूलों का भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed