फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   तीनों चीनी मिलें किसानों का दबाए बैठीं 2.39 अरब रुपये

तीनों चीनी मिलें किसानों का दबाए बैठीं 2.39 अरब रुपये

Thu, 28 Mar 2019 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
तीनों चीनी मिलें किसानों का दबाए बैठीं 2.39 अरब रुपये
बलरामपुर। जिले के 1.81 लाख किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो पा रहा है। किसान गन्ना मूल्य भुगतान के लिए चीनी मिलों के चक्कर लगा रहे हैं। जिले की तीन चीनी मिलें किसानों का चालू पेराई सत्र का 2.39 अरब रुपये दबाए बैठीं हैं।
विज्ञापन



बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए किसानों को समितियों और चीनी मिलों का चक्कर काटना पड़ रहा है। समय से भुगतान न होने के चलते किसानों का गन्ने की खेती से मोहभंग हो रहा है। चुनावी वर्ष में बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान सबसे बड़ा मुद्दा बन सकता है।
विज्ञापन



गन्ना समितियों की रिपोर्ट के अनुसार बलरामपुर चीनी मिल 40 करोड़ 73 लाख 37 हजार रुपये, बजाज चीनी मिल इटईमैदा एक अरब 48 करोड़ 63 लाख 65 हजार रुपये तथा शुगर कंपनी तुलसीपुर 50 करोड़ 27 लाख 82 हजार रुपये किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बलरामपुर चीनी मिल 14 फरवरी तक, बजाज चीनी मिल इटईमैदा छह दिसंबर तक व शुगर कंपनी तुलसीपुर 30 जनवरी तक ही भुगतान कर सकी हैं। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


हर साल कर्ज लेने की आ रही नौबत
किसान रामराज यादव, राजमणि तिवारी, उल्फत, मेराज हैदर, लल्लूराम, नूर मोहम्मद व लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी इरशाद अहमद आदि का कहना है कि गन्ने की खेती करने वाले किसानों को हर साल साहूकारों से कर्ज लेने की नौबत आ रही है। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने से बेटियों के हाथ पीले कराने तथा अन्य कार्यों को करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार का भरण पोषण के साथ-साथ किसानों को बच्चों की ठीक से पढ़ाई भी कराने में दिक्कतें आ रही है। ंकिसानों ने चेतावनी दी है कि बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान न होने पर चक्का जाम कर आंदोलन किया जाएगा।


2.96 लाख हेक्टेअर में होती है गन्ने की खेती
जिले की तीनों तहसीलों में 2,96,333 हेक्टेअर में गन्ने की खेती होती है। तीनों तहसीलों के 1.81 लाख किसान गन्ने की खेती पर निर्भर हैं। बलरामपुर चीनी मिल में 90 हजार, बजाज चीनी मिल इटईमैदा में 35 हजार तथा शुगर कंपनी तुलसीपुर में 50 हजार किसानों का गन्ने की खेती से नाता है।



वर्जन
जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा तथा चीनी मिल प्रबंधन को किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का समय से भुगतान करने का निर्देश समय-समय पर दिया जा रहा है। समय से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
- कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed