{"_id":"5c5f0af0bdec222c510282db","slug":"101549732592-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों का ताला तोड़कर पांच लाख का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों का ताला तोड़कर पांच लाख का माल किया पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दुकानों का ताला तोड़कर पांच लाख का माल पार
बलरामपुर। तीन दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख का माल पार कर दिया है। 30 हजार नकदी सहित दुकानों के जेवर भी चोरों ने उड़ाए है।
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बदलपुर तिराहा स्थित प्रमोद सोनी, मध्यपुर तिराहा स्थित सोनपती तथा महबूब अली के कपड़े की दुकान का चोरों ने रात के समय ताला तोड़कर 20 हजार नकदी सहित जेवर व कपड़े पार कर दिया है।
प्रमोद ने शनिवार को बताया कि उनकी दुकान की शटर का ताला तोड़कर तिजोरी में रखे जेवर व अन्य सामान चोर उठा ले गए है। सामानों की कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक है।
सोनपती के मुताबिक उनके सराफा के दुुकान के शटर का तोड़कर चोरों ने जेवर व अन्य सामान पार कर दिया है। महबूब अली के मुताबिक उनके कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार नकदी व अन्य सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ितों ने उतरौला कोतवाली की पुलिस को तहरीर दी। दुकानदारों का आरोप है कि कोतवाली से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर चोरी की घटना होने से लोग भयभीत है।
दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की छानबीन कराई जाएगी।