फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   अधिक फीस वसूलने वाले स्कूल संचालकों पर होगी कड़ी कार्रवाई

अधिक फीस वसूलने वाले स्कूल संचालकों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 17 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अधिक फीस वसूलने वाले स्कूल संचालकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
‘अधिक फीस वसूला तो कार्रवाई को रहें तैयार’
विज्ञापन


बलरामपुर। अधिक फीस वसूलने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। शासन के फरमान का अनुपालन न करने पर संबंधित स्कूल संचालक को बख्शा नहीं जाएगा। सभी प्रधानाचार्यों को डेली रिपोर्ट अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।

डीआईओएस एनके कन्नौजिया ने बीते दिन बताया कि प्रदेश सरकार ने वित्तपोषित इंटरमीडिएट कॉलेजों में शुल्क निर्धारण का अध्याधेश 2018 प्रभावी रूप से लागू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सरकार के निर्देश पर सभी स्कूलों को अध्यादेश अनुपालन करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिले के सभी स्व वित्तपोषित सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के प्रधानाचार्यो को डीआईओएस ने निर्देश दिया है कि स्कूलों में शुल्क संग्रह की प्रक्रिया खुली, पारदर्शी व उत्तरदायी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता प्राप्त स्कूलों के शैक्षिक सत्र से लेकर पूरे वर्ष का शुल्क विवरण का लेखाजोखा डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य सत्र शुरु होने के 60 दिन पहले वेबसाइट पर शुल्क का पूरा विवरण अपलोड करेंगे और नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कराएंगे।

सभी छात्रों को शुल्क वसूलने की रशीदे जारी की जाएंगी। किसी भी छात्र को चहेते दुकानों से पाठ्य-पुस्तके, जूते-मोजे, यूनीफार्म व अन्य सामग्री की खरीदारी के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।


पांच साल तक कोई भी स्कूल प्रबंधन यूनीफार्म नहीं बदल सकेगा। निरीक्षण के दौरान शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ अध्यादेश का अनुपालन न करने के आरोप में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed