फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   100 young entrepreneurs of the district will participate in CM's program

Balrampur News: सीएम के कार्यक्रम में शामिल होंगे जिले के 100 युवा उद्यमी

Wed, 19 Mar 2025 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
100 young entrepreneurs of the district will participate in CM's program
बलरामपुर। मंडल मुख्यालय गोंडा के मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम होगा। सीएम युवा उद्यमियों के सपनों को नई उड़ान देंगे। गोंडा के कार्यक्रम में युवा उद्यमियों को डेमो चेक वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बलरामपुर जिले के 100 युवा उद्यमियों को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वरोजगार करने वाले उद्यमियों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को गोंडा में कार्यक्रम के बाद देवीपाटन मंदिर में शाम 03.45 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 05 बजे से 06 बजे तक चैत्र नवरात्र मेले के तैयारी की समीक्षा करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार काे सुबह 9.05 बजे राम कथा पार्क अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि गोंडा के कार्यक्रम में जिले के 100 उद्यमियों को शामिल किया गया है। इसमें से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के 10 उद्यमियों को डेमो चेक दिया जाएगा। सदर ब्लॉक के बरईपुर के दिलीप कुमार को डेयरी उत्पाद, शहर के मानसपुरी काॅलोनी की तनु ओझा को सिलाई सेंटर, सदर ब्लाॅक के उदयराज पुरवा हसुवाडोल जबदहा के अमन कन्नौजिया को फोटो स्टूडियो व हरैया ब्लॉक के ललिया निवासी कृष्ण कुमार प्रजापति काे प्रिंटिंग प्रेस के लिए पांच-पांच लाख का ऋण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम बेला बिनोहनी भीखपुर की निकिता मिश्रा को क्लाउड किचन (डिलीवरी रेस्टोरेंट), ग्राम जबदहा-जबदही के उमाशंकर शुक्ल को हार्डवेयर, ग्राम जोरावरपुर बालपुर के नंद कुमार जायसवाल को साइकिल असेंबलिंग, ग्राम शंकरपुर के रामधीरज को टेंटहाउस, उदईपुर हसुवाडोल के अतुल साहू को साइबर कैफे व शहर के मोहल्ला पुरैनिया तालाब के शोएब अंसारी को फिटनेस सेंटर के लिए पांच-पांच लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed