{"_id":"5fda3dae8ebc3e3ec77de153","slug":"100-bed-hostel-to-be-built-for-daughters-balrampur-news-lko5551875155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को रहने के लिए बनेगा 100 बेड का छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को रहने के लिए बनेगा 100 बेड का छात्रावास
विज्ञापन
बलरामपुर। बेटियों को रहने के लिए नगर क्षेत्र में 100 बेड वाले छात्रावास का निर्माण कार्य चालू वित्तीय वर्ष में कराया जाएगा। डीएम कृष्णा करुणेश ने सदर एसडीएम डॉ. नागेन्द्र नाथ याद, तहसीलदार शेख आलमगीर व ईओ नगर पालिका परिषद बलरामपुर राकेश कुमार जायसवाल से हॉस्टल निर्माण के लिए नगर क्षेत्र में खाली जमीन का ब्योरा तलब किया है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत बेटियों के लिए हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। पढ़ाई के दौरान बेटियों को ठहरने के लिए अब कोई दिक्कत नहीं होगी।
डीएम ने बुधवार को बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में नगर क्षेत्र में बेटियों को पढ़ाई के दौरान ठहरने के लिए हास्टल निर्माण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। हॉस्टल निर्माण कराने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। नगर क्षेत्र में जमीन मुहैया कराने के लिए एसडीएम, तहसीलदार व ईओ को निर्देश दिया गया था। लेकिन एसडीएम, तहसीलदार व ईओ जमीन मुहैया नहीं करा सके हैं। डीएम ने फिर से सदर एसडीएम, तहसीलदार व ईओ को तत्काल जमीन मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
डीएम के निर्देश पर ईओ ने एसडीएम व तहसीलदार को बहराइच रोड स्थित पुराने चुंगीनाका के जमीन की रिपोर्ट उपलब्ध करा दी है। एसडीएम व तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के बाद कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम लिमिटेड लखनऊ के एक्सईएन को जमीन मुहैया करा दी जाएगी। जमीन मिलने के बाद कार्यदायी संस्था को तत्काल बेटियों के 100 बेड वाले हास्टल का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने का निर्देश डीएम ने दिया है।