{"_id":"60045cb38ebc3e32e764f24c","slug":"10-teachers-will-be-posted-in-state-schools-balrampur-news-lko5603381124","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय स्कूलों में तैनात होंगे 10 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय स्कूलों में तैनात होंगे 10 शिक्षक
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के राजकीय माध्यमिक स्कूलों में 10 शिक्षकों की तैनाती होगी। कलेक्ट्रेट के एनआईसी में 19 जनवरी को राजकीय माध्यमिक स्कूलों के नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम/माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित करेंगे। कलेक्ट्रेट के एनआईसी में सांसद व विधायकों के साथ डीएम श्रुति भी मौजूद रहेंगी।
डीआईआएस गोविंद राम ने रविवार को बताया कि आयोग ने जिले के राजकीय माध्यमिक स्कूलों में कला विषय के 10 शिक्षकों की तैनाती की है। उदयराज यादव, अमित कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार जैसिया, मीना, सुरिचा, आशा, सिमोना भारती, श्रद्घा स्वांरकर, पूजा शर्मा व गीतांजलि गंगवार को आयोग ने चयन कर जिले के राजकीय माध्यमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के पद पर तैनात करने के लिए भेजा है।
नवनियुक्त शिक्षकों को कलेक्ट्रेट के एनआईसी में समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र जनप्रतिनिधियों के हाथों दिया जाएगा। समारोह में श्रावस्ती सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा, सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।