फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   10 officers found absent during DM's surprise inspection

Balrampur News: डीएम की औचक जांच में गैरहाजिर मिले 10 अधिकारी

Tue, 22 Apr 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 22 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
10 officers found absent during DM's surprise inspection
– डीएम ने वीडियो कॉल के जरिए की जांच, लापरवाह अफसरों से मांगा जवाब
विज्ञापन

– जनता दर्शन में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने जताई कड़ी नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने सोमवार की सुबह जब सरकारी दफ्तरों की वीडियो कॉल के जरिए औचक जांच की तो तुलसीपुर एसडीएम समेत 10 अफसर अपने दफ्तरों से गैरहाजिर पाए गए। यह पड़ताल सुबह 10 बजे से 10:25 बजे के बीच की गई, जो शासन द्वारा निर्धारित जनता दर्शन समय के तहत होती है। गैरहाजिर रहने वाले सभी अधिकारियों से डीएम ने जवाब मांगा है।

डीएम की इस कार्रवाई में उजागर हुआ कि जनता से सीधे संवाद और शिकायत निस्तारण के लिए तय समय पर भी कई जिम्मेदार अफसर कार्यालय में मौजूद नहीं रहते। इस लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी गैरहाजिर अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम पवन अग्रवाल ने कहा कि शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक आम जनमानस की समस्याओं का समय से निस्तारण है। अफसरों को सुबह 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


गैरहाजिर मिले ये अधिकारी
कमलेश कुमार सोनी, जिला विकास अधिकारी
राघवेंद्र तिवारी, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण
नरेंद्र कुमार, उप निदेशक कृषि
प्रकाशचंद विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी
मृदुला आनंद, जिला विद्यालय निरीक्षक
अभय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी, तुलसीपुर
संजय कुमार, खंड विकास अधिकारी
सुनील कुमार आर्य, बीडीओ, हरैया सतघरवा
अवनींद्र कुमार पांडेय, बीडीओ, गैसड़ी
इंद्रावती वर्मा, बीडीओ, गैड़ास बुजुर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed