फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   10 houses burn in fire

अग्निकांड में 10 घर जलकर राख

Tue, 12 May 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
10 houses burn in fire
ललिया/तुलसीपुर (बलरामपुर)। दो थाना क्षेत्रों में आग की घटनाओं ने 10 परिवारों की गृहस्थी को तबाह कर दिया है। आग में दो लोगों के साथ ही चार मवेशी झुलस गए हैं। सभी का इलाज कराया जा रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में सोमवार रात आग लगने से लालमनि, चेतराम वर्मा व आशाराम के घर जलकर राख हो गए। चेतराम वर्मा की पशुशाला में बंधी दो भैंस जलकर मर गईं। घर से सामान निकालने के चक्कर में आशाराम व चेतराम भी बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन

दोनों को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। चार मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिन्हें नजदीकी पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ललिया थाना आरके राय ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में घंटों अथक प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लालमनि वर्मा ने पुरानी रंजिश में आग लगाने का आरोप लगाकर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मामले में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है।
हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। इसी तरह से तुलसीपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर देहात गनवरिया में सोमवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग में सात परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई।
रमजान ने मंगलवार को बताया कि उनके घर में अज्ञात कारणों से लगी आग ने मंजूर, शहबान, नसीरुद्दीन, निसार, जुल्फिकार व अनवर सहित सात घरों को जलाकर राख कर दिया। नकदी व घर गृहस्थी का सामान जल गया है।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि नुकसान का आंकलन कराने के लिए मौके पर हल्का लेखपाल को भेजा गया है। तत्काल पीड़ितों को राशन दिलाया गया है। मुआवजा दिलाने का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed