फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   10 demolished shops and houses of illegal occupants

10 अवैध कब्जेदारों के ढहाए दुकान व मकान

Mon, 10 Feb 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
10 demolished shops and houses of illegal occupants
बलरामपुर। उतरौला स्टेट हाईवे स्थित ग्राम बहरेकुईया मझौवा में सड़क व सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई 10 दुकानों व मकानों को प्रशासन ने सोमवार को जेसीबी लगाकर ढहा दिया। शेष करीब 60 अवैध कब्जेदारों ने प्रशासन से 72 घंटे के अंदर कब्जा हटा लेने का वादा किया है।
विज्ञापन

विदित हो कि गत शनिवार को हाईकोर्ट के निर्देश पर बहरेकुईयां मझौवा गांव में स्टेट हाईवे के किनारे सड़क व सरकारी जमीन पर बने पांच मकानों को प्रशासन ढहा दिया तथा करीब 71 लोगों को नोटिस देकर सोमवार तक कब्जा हटा लेने को कहा गया था। सोमवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव ने 10 अन्य दुकानों व मकानों को भी जेसीबी से ढहवा दिया।
विज्ञापन

कार्रवाई से भयभीत अवैध कब्जेदारों ने एसडीएम से कहा कि उन्हें 72 घंटे की मोहलत दे दी जाए वह लोग खुद अपना अवैध कब्जा हटा लेंगे। एसडीएम लोगों की बात मानते हुए चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे में अवैध कब्जा नहीं हटा तो चौथे दिन कब्जा हटाने के साथ साथ खर्च की वसूली भी अवैध कब्जेदारों से की जाएगी। कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी राधा रमन सिंह, देहात कोतवाल वीके सिंह व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed