{"_id":"609964148ebc3e4b310dacc0","slug":"10-days-later-the-leopard-caught-in-a-cage-balrampur-news-lko5776029182","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन बाद पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन बाद पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के मोहल्ला सिविल लाइन के नील बाग पैलेस के आसपास बीते 10 दिनों से मादा तेंदुआ घूम रही थी। वन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजड़े में कैद कर लिया गया।
बलरामपुर राज परिवार के प्रबंधक बृजेश सिंह के मुताबिक नील बाग पैलेस परिसर में पिछले करीब एक सप्ताह से एक मादा तेंदुआ देखा जा रहा था। परिसर की बागवानी तथा पुराने पेड़ों के झुरमुट में मादा ने अपना ठिकाना बना लिया था।
उन्होंने यह भी बताया कि मादा तेंदुआ बच्चा देने वाली है इसीलिए वह पैलेस के सुरक्षित स्थान में रह रही है। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है। डीएफओ प्रखर गुप्ता के निर्देश पर कुआनो रेंज के रेंजर बकाउल्ला खान ने तेंदुए के पदचिन्ह आदि के मिलान कर पिंजड़ा लगवाया।
विज्ञापन
नगर स्थित राज परिवार के पैलेस में तेंदुए की आमद कौतूहल का विषय बनी रही। आसपास के लोगों में भी दहशत छाया रहा। कुआनो के रेंजन ने सोमवार को बताया कि मादा तेंदुआ पिंजड़े में कैद कर ली गई है। डीएफओ के निर्देश पर पिंजड़े में कैद मादा तेंदुआ को सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग में सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।