फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1.97 lakh saplings will be planted in rehra bazar

रेहरा बाजार में 1.97 लाख पौधे होंगे रोपित

Sun, 03 Jul 2022 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
1.97 lakh saplings will be planted in rehra bazar
बलरामपुर। रेहरा बाजार वन रेंज में इस वर्ष एक लाख 97 हजार छायादार व फलदार पौधे रोपित करने की तैयारी है। 340 हेक्टेअर क्षेत्रफल में पौधरोपण कराने की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पौधशाला में 15 लाख 80 हजार पौधे तैयार किए गये हैं। शीघ्र ही सभी विभागों को पौधे वितरित किए जाएंगे। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए वृहद पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

रेहरा बाजार वन रेंज के रेंजर मोहम्मद इकबाल व डिप्टी रेंजर प्रभात कुमार ने बताया कि वन विभाग ने 340 हेक्टेअर क्षेत्रफल में पौधरोपण कराने के लिए पहले ही गड्ढे तैयार कर लिए गये हैं। पौधशाला तेंदुआ, बैरिया व किशनपुर ग्रंट में 15 लाख 80 हजार छायादार व फलदार पौधे रोपित करने के लिए तैयारी की गई है।
विज्ञापन

इटवा, बैरिया प्रथम, पिपरा, तेंदुआ व बैरिया द्वितीय बीट के लोगों ने पौधों का उठान शुरू कर दिया है। शीघ्र ही पौधरोपण शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। वन विभाग के साथ-साथ ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों व शिक्षा विभाग को भी पौधे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम, अमरूद, चीकू, कटहल, जामुन, गुलमोहर, अशोक, हरा सेमल, पीपल, बरगद, साखू, शीशम आदि पौधे तैयार किए गये हैं, जिसे इस वर्ष रोपा जाएगा। पौधों की सुरक्षा के लिए जीपीएस प्रणाली से निगरानी की जाएगी। पौधरोपण करने वालों को फोटोग्राफ के साथ रिपोर्ट भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed