फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1.5 lakh people affected in floods

डेढ़ लाख लोगों पर टूटा पहली बारिश का कहर

Mon, 24 Jun 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
1.5 lakh people affected in floods
बलरामपुर के महराजगंज तराई बाजार में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले के डेढ़ लाख लोगों पर पहली बारिश का कहर टूट पड़ा है। पहाड़ी नालों के बाढ़ सौ से अधिक गांवों पर कहर बरपा रही है। कई पहाड़ी नाले उफान पर हैं। पहाड़ी नालों के बाढ़ का पानी सड़कों के साथ घरों में भी कहर बनकर टूट रहा है।
विज्ञापन

कई गांवों के लोगों का जिला, तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों से संपर्क कट चुका है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। बाढ़ से निपटने की प्रशासनिक तैयारियां कागजों में सिमट कर रह गई हैं। प्रशासन की तरफ से लोगों ने कोई मदद न मिलने का आरोप लगाया है। पहली बरसात में ही हर तरफ बर्बादी दिखाई पड़ने लगी है। डीएम का फरमान भी बाढ़ खंड के अफसरों पर नहीं हुआ है। बाढ़ आने पर तटबंधों और बांधों का हाल भी बेहाल हो गया है।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित पीड़ितों का आरोप है कि बरसात से पहले प्रशासन की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया गया इसी के चलते पहाड़ी नालों के बाढ़ का पानी सौ से अधिक गांवों में कहर बरपा रहा है। पहाड़ी नालों के बाढ़ में डेढ़ लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोड़री-ललिया, गौरा चौराहा-तुलसीपुर और ललिया-महराजगंज तराई सहित कई प्रमुख मार्गों पर पहाड़ी नालों के बाढ़ से आवागमन ठप हो गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गत वर्ष बाढ़ प्रभावित सभी गांवों में पंचायत निधि से खरीदी गई नावें भी बाढ़ पीड़ितों का सहारा नहीं बन पा रहीं हैं। नावों के खरीदारी में मानक व गुणवत्ता की अनदेखी की गई जो पानी में उतरते ही स्वयं डूबने लगती हैं।

डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि जिले में बाढ़ से प्रभावित गांवों व शहरों को बचाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संबंधित विभागों के अफसरों को जर्जर तटबंधों व बांधों पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सभी अफसरों व कर्मियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। एसडीआरफ की टीमें भी बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगाई गई हैं। राहत कार्य में लापरवाही बरतने वाले अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed