Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Road safety measures will be implemented in the Bhagwatiganj and Shridattganj markets.

Balrampur News: भगवतीगंज व श्रीदत्तगंज बाजार में सड़क सुरक्षा के होंगे कार्य

Sun, 01 Nov 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 01 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Road safety measures will be implemented in the Bhagwatiganj and Shridattganj markets.
बलरामपुर। गोंडा मार्ग स्थित भगवतीगंज चौराहा व श्रीदत्तगंज बाजार में सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए सुरक्षा के कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर से 9.51 लाख रुपये जारी किए गए हैं। प्रथम किस्त के रूप में 4.75 लाख रुपये मिल गए हैं। सुरक्षात्मक कार्य होने से सड़क दुर्घटना से बचाव हो सकेंगे।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से विशेष सुरक्षा के कार्य कराने के लिए पूर्व में प्रस्ताव भेजा गया था। गोंडा मार्ग स्थित भगवतीगंज चौराहा व श्रीदत्तगंज बाजार में दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर यातायात संकेतकों की व्यवस्था की जानी है। भगवतीगंज चौराहे पर 1.95 लाख व श्रीदत्तगंज बाजार में 7.56 लाख रुपये से कार्य होने हैं। बजट जारी होने के बाद अब जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

एआरटीओ बृजेश ने बताया कि बजट मिल गया है। संबंधित विभाग की तरफ से आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed