{"_id":"6ae77be100327d56b30d0e06","slug":"identity-altered-to-obtain-two-passports-case-registered-following-an-investigation-balrampur-news-c-99-1-slko1019-157255-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दो पासपोर्ट बनवाने में बदली पहचान, जांच के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दो पासपोर्ट बनवाने में बदली पहचान, जांच के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
Sun, 01 Nov 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पासपोर्ट बनवाने के लिए एक ही व्यक्ति ने अलग-अलग नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि का इस्तेमाल किया। जांच के दौरान दो पासपोर्ट में अलग-अलग व्यक्तिगत विवरण मिलने पर उतरौला पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला उतरौला कोतवाली क्षेत्र के पालापुर गांव का है।
सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि पालापुर निवासी सिराज शाह के नाम से दो पासपोर्ट जारी किए गए थे। पहला पासपोर्ट पांच नवंबर 2004 को सिराज पुत्र बेचू के नाम से जारी हुआ था। इसकी वैधता चार नवंबर 2024 तक थी। इसमें जन्मतिथि एक जनवरी 1986 दर्ज थी। वहीं, दूसरा पासपोर्ट 21 अक्तूबर 2015 को सिराज शाह पुत्र बेचू शाह के नाम से जारी हुआ था। इसकी वैधता 20 अक्तूबर 2025 तक थी। इसमें जन्मतिथि 10 जुलाई 1992 दर्ज थी।
अपर पुलिस अधीक्षक एवं पासपोर्ट नोडल अधिकारी विशाल पांडेय को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से मिले पत्र के बाद मामले की जांच कराई गई। उपनिरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता ने संबंधित व्यक्ति से शपथपत्र और अन्य अभिलेख लेकर उनका मिलान किया। इसमें हाईस्कूल अंकपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र शामिल थे। इन दस्तावेजों में जन्मतिथि 10 जुलाई 1992 दर्ज मिली। पूछताछ में सिराज शाह ने बताया कि वर्ष 2004 में जारी पासपोर्ट गांव में बाढ़ आने के दौरान बह गया था।
विज्ञापन
काफी तलाश के बाद भी नहीं मिलने पर उसने दूसरा पासपोर्ट बनवाया था। उसने यह भी बताया कि पहले पासपोर्ट से कोई विदेश यात्रा नहीं की थी और यात्रा दूसरे पासपोर्ट से की गई थी। पुलिस जांच में दोनों पासपोर्टों पर अलग-अलग नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज मिलने के बाद इसे दस्तावेजों में कूटरचना का मामला माना गया। उपनिरीक्षक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।