फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur: Father returning after distributing wedding invitations for his daughter is run over by a truck

बलरामपुर: बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता को ट्रक ने रौंदा, मौत, घर में गूंजने वाली थीं शहनाइयां

Mon, 02 Nov 2026 06:45 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, उतरौला (बलरामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, उतरौला (बलरामपुर) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 02 Nov 2026 06:45 PM IST
सार

दुखहरण चौराहे के पास आए एक अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। हादसे ने परिवार का सहारा छीन लिया गया।

विज्ञापन
Balrampur: Father returning after distributing wedding invitations for his daughter is run over by a truck
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। पिता के मन में बेटी को दुल्हन के रूप में देखने और उसके हाथ पीले करने के अरमान थे। इसी खुशी को रिश्तेदारों और परिचितों के साथ बांटने के लिए 55 वर्षीय मुस्ताक इन दिनों शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने में जुटे थे। उन्हें क्या पता था कि बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौटते समय रास्ते में हुआ एक हादसा उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब मातम पसरा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के धौरहरा गोलीजोत निवासी मुस्ताक रविवार दोपहर करीब तीन बजे गोवर्धनपुर बाजार से बेटी की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरैना बुलंद के दुखहरण चौराहे के पास पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुस्ताक बुरी तरह जख्मी हो गए। दुर्घटना में उनके दोनों पैर शरीर से अलग हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें बेहतर उपचार की उम्मीद में सिद्धार्थनगर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते मुस्ताक जिंदगी की जंग हार गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मुस्ताक की मौत की खबर मिलते ही परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस पिता के कंधों पर बेटी की शादी की जिम्मेदारी थी, वही पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। जिन हाथों से वह बेटी की शादी का निमंत्रण बांट रहे थे, उन्हीं हाथों से सजाए गए अरमान अधूरे रह गए। घर में शादी की तैयारियों के बीच अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लिए यह हादसा केवल एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि खुशियों के बीच आई ऐसी त्रासदी है, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। हादसे के बाद फरार ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed