{"_id":"622a09345387441931535828","slug":"balrampur-election-result-2022-balrampur-vidhan-sabha-chunav-vote-counting-live-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: जानें क्या है बलरामपुर की जनता का मूड, किसके सिर बांधा ताज और कौन चल रहा है पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: जानें क्या है बलरामपुर की जनता का मूड, किसके सिर बांधा ताज और कौन चल रहा है पीछे
Thu, 10 Mar 2022 07:50 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 10 Mar 2022 07:50 PM IST
सार
कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी समिति परिसर में बने मतगणना स्थल पर 1857 ईवीएम में बंद मतों की गणना के बाद परिणाम घोषित होंगे।
विज्ञापन
Balrampur Election Result 2022
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तर प्रदेश में भाजपा ने लगभग अपनी जीत तय कर ली है। एक बार फिर से भाजपा ने राज्य में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया है। इस बीच अभी कई सीट ऐसी भी है जहां मतगणना अब भी जारी है। आईए जानते हैं बलरामपुर विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने अब तक बाजी मार रखी है।
विज्ञापन
बलरामपुर में भाजपा आगे
बलरामपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार पलटू राम ने अपने विरोधियों पर बढ़त बना रखी है। समाजवादी पार्टी के जगराम पासवान, बहुजन समाज पार्टी के हरी राम और कांग्रेस की बबीता पलटू राम से पीछे चल रही हैं।
विज्ञापन
जिले के अन्य सीटों का हाल
बलरामपुर जिले के अंतर्गत कुल 4 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। बलरामपुर, गैसड़ी, उतरौला और तुलसीपुर। इनमें से ज्यादातर सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। ताजा अपडेट के मुताबित उतरौला सीट से भाजपा के राम प्रताप, गैंसरी से सपा के शिवप्रताप यादव और तुलसीपुर से भाजपा के कैलाश नाथ आगे चल रहे हैं। इन सभी सीटों के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी समिति परिसर में बने मतगणना स्थल पर 1857 ईवीएम में बंद मतों की गणना के बाद परिणाम घोषित होंगे। चारों सीटों पर 7,92,776 वोटरों ने बीते तीन मार्च को मतदान में हिस्सा लिया है।