फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Zila aspatal me generetor band

ईंधन के अभाव में जनरेटर ठप

Mon, 09 May 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 09 May 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Zila aspatal me generetor band
जंगल की आग से पिघली तार
जिला अस्पताल में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है यहां चौबीस घंटे की जगह मात्र आठ से नौ घंटे की बिजली आपूर्ति हो रही है। जिससे पैथालाजी सहित अन्य जांच घर प्रभावित हैं। बिजली के अभाव में पोस्टमार्टम हाउस में शवों का अंत्य परीक्षण भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


मरीजों सहित अन्य स्टाफ भी भीषण  गर्मी से बेहाल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि ईंधन के अभाव में जनरेटर बंद पड़े हैं। जिला अस्पताल में चौबीस घंटे आने वाली बिजली में खराबी आ गई है। जिससे जिला अस्पताल को शहर के अन्य फीडर से जोड़ दिया गया है जिससे अस्पताल को आठ से नौ घंटे की बिजली मुहैया हो पा रही है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में मरीजों का हाल बेहाल है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चा वार्ड में हो रही है। बच्चे जहां गर्मी से बिलबिला रहे हैं वहीं तीमारदार पंखा झलने को मजबूर हैं। एक्स रे, अल्ट्रासाउंड और अन्य जांचें भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यहां कम वोल्टेज की भी समस्या है जिसके चलते जांच के दौरान ही कभी-कभी मशीन काम करना बंद कर देती है और मरीजों को  परेशानी होती है। अस्पताल  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईंधन के अभाव में ंजनरेटर भी काफी कम ही  चलाया जा रहा है। जिसको लेकर अस्पताल प्रशासन व तीमारदारों में नोकझोंक पर  हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed