फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Yuvab turk ki nahi ho payi bharpayi

युवा तुर्क नेता की नहीं हो पाई भरपाई

Fri, 08 Jul 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 08 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Yuvab turk ki nahi ho payi bharpayi
देवस्थली विद्यापीठ में लगी चंद्रशेखर सिंह की प्रतिमा पुष्प अर्पित करते मुख्य अतिथि आरबी यादव।
राष्ट्रनायक और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की नौवीं पुण्यतिथि पर जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। शेखर फाउंडेशन के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर उद्यान में सर्वधर्म प्रार्थना सभा के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने पूर्व पीएम स्व. चंद्रशेखर की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि चंद्रशेखर आजीवन गरीबों के लिए हमेशा चिंतित रहे। संसद में वे गरीबों की बातों को दमदारी से उठाते थे। पुण्यतिथि पर शेखर फाउंडेशन द्वारा सैकड़ों फलदार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही विभिन्न धर्मगुरुओं ने भजन-कीर्तन किया। सदस्य विधान परिषद रविशंकर सिंह पप्पू ने आगंतुकों का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर गिरिजा शंकर सिंह, द्विजेंद्र मिश्र, मनोज सिंह, बब्लू जायसवाल, बलवंत सिंह, दीपक सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय आदि मौजूद रहे। उधर, नगर के बेदुआ स्थित बासुदेव ठाकुर के आवास पर जेपी विचार मंच के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व नपाध्यक्ष हरेराम चौधरी, संतोष कुमार शुक्ल, विजय कुमार सिंह, शुभ्रांश शेखर पांडेय, एसएस तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इब्राहिमपट्टी में देश के नौवें प्रधानमंत्री स्व. चंद्रेशखर की नौंवी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव इब्राहिम पट्टी स्थित अवधूतेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में मनाई  गई। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही लोगों ने उनके आदर्शों को याद करते हुए कहा कि अब तक युवा तुर्क नेता की भरपाई नहीं हो पाई है।


इब्राहिम पट्टी गांव के पूर्व प्रधान 88 वर्षीय  विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जब वे 1989 में ग्राम प्रधान हुए थे और चंद्रशेखरजी 10 नवंबर 1990 को जब प्रधानमंत्री बने तो यह खबर सुनकर पूरे  गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। चंद्रशेखर नाराज होने के बाद भी किसी को  अपशब्द नहीं बोलते थे। इस मौके पर कालिका सिंह, डा. राजेंद्र यादव, आनंद  सिंह, मुकेश सिंह, शमशेर सिंह, टुनटुन सिंह, संजय सिंह, संजय गुप्ता, कैलाश  यादव, बाबू लाल गौतम, श्रवण चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


क्षेत्र के देवस्थली विद्यापीठ देवस्थली में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर जी की नौवीं पुण्यतिथि सादगीपूर्वक मनाई गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रशेखर जी के आजीवन निजी सचिव रहे आरबी यादव व विशिष्ट अतिथि अजीज मित्र गौरीशंकर प्रधान ने संयुक्त रूप से विद्यापीठ परिसर में लगे आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर प्रिंसिपल पीसी श्रीवास्तव, इंदू त्रिपाठी, अरूण सिंह, सुधाकर तिवारी, पंकज गिरी, वीरेंद्र सिंह, विजय तिवारी मौजूद रहे। संचालन आशुतोष कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed