फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   youth went to extract red sand drowned in Ganges dead body has not been found yet in ballia

बलिया: लाल बालू निकालने गया युवक गंगा में समा गया, अभी तक नहीं लगा उसका पता

Mon, 13 Sep 2021 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Sep 2021 01:50 PM IST
सार

बालू निकालने के लिए युवक मजदूरी करने नाव पर गया था। अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
youth went to extract red sand drowned in Ganges dead body has not been found yet in ballia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुमछपरा काली माता स्थान के पास रविवार की शाम लाल बालू के चक्कर में एक युवक गंगा नदी में समा गया। सोमवार की सुबह तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। लोग उसकी तलाश में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


हल्दी गांव के बगईचा टोला निवासी अखिलेश ऊर्फ मुखिया तुरहा(22) पुत्र तुरहा लाल बालू की नाव पर मजदूरी करने का काम करता था। रविवार की शाम डोरीगंज से लाल बालू की नाव के साथ हुकुमछपरा घाट आया। वहां लाल बालू उतारा जाने लगा। इसी बीच गांव के एक मजदूर के साथ हल्दी स्थित अपने घर आया। कुछ देर घर रहने के बाद वह फिर से नाव पर गया। खाली नाव घाट से 50 मीटर अंदर गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हत्थे चढ़े सॉल्वर गैंग के सदस्य: बीएचयू की छात्रा किसी और की जगह नीट में बैठी, पांच लाख में हुई डील, मां-बेटी गिरफ्तार    
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। नाव पर सवार अन्य साथियों उसे ढूढने की कोशिश की, लेकिन मुखिया का कहीं पता नहीं चल सका। रविवार को देर शाम हल्दी पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें- वाराणसी: पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, आरोपी को ग्रामीणों ने जमकर पीटा

सोमवार की सुबह तक उसका पता नहीं चल पाया। घर के साथ ही गांव में कोहराम मचा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धनंजय कुंवर समेत दर्जनों ग्रामीण परिजनों के साथ हुकुम छपरा घाट पहुंचे हैं। इस बावत थानाध्यक्ष आरएस नागर ने बताया कि सूचना मिली है कि बिहार में कहीं नाव से गिरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed