फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Board exams to be held at 149 centres, 17 fewer than last year

Ballia News: 149 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, पिछले साल से 17 कम

Wed, 28 Oct 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
UP Board exams to be held at 149 centres, 17 fewer than last year
बलिया। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 149 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 1,13,210 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 55,289 और इंटरमीडिएट के 57,921 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

जारी केंद्र सूची में जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों के राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए गए है। केंद्रों पर सबसे अधिक परीक्षार्थियों वाले विद्यालयों में रसड़ा का अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर का गांधी इंटर कॉलेज और बैरिया का पीएन इंटर कॉलेज दुबेछपरा शामिल हैं। परीक्षा को लेकर केंद्रवार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की प्रक्रिया अब आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के कई केंद्रों पर एक हजार से अधिक परीक्षार्थी: यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए जारी केंद्र सूची में जिले के कई विद्यालयों पर एक हजार से अधिक परीक्षार्थियों की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 149 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 1,13,210 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
रसड़ा क्षेत्र के अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 1,098 और इंटरमीडिएट के 1,097, यानी कुल 2,195 परीक्षार्थी दर्ज हैं। इसी तरह सिकंदरपुर के गांधी इंटर कॉलेज में कुल 2,192 तथा बैरिया के पीएन इंटर कॉलेज दुबेछपरा में 2,194 परीक्षार्थी हैं।

इसके अलावा सिकंदरपुर के वंशी बाजार इंटर कॉलेज में 2,158 और बेल्थरारोड क्षेत्र के जीएमएएम इंटर कॉलेज में 1,522 परीक्षार्थी दर्ज हैं। बड़ी संख्या वाले केंद्रों पर परीक्षा संचालन को लेकर विशेष व्यवस्थाएं करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed