{"_id":"5e8b5b308ebc3e72ba312f0b","slug":"youth-returned-from-tabligi-jamaat-admitted-to-isolation-ward-ballia-news-vns519300279","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमात से आए युवक को टीम ने आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमात से आए युवक को टीम ने आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती
विज्ञापन
गड़वार/बलिया। दिल्ली के तब्लीगी जमात में शामिल होकर गड़वार थाना क्षेत्र के अपने गांव में लौटे युवक को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को कंट्रोल रूम के सूचना पर उसके घर से पकड़ जिला। युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उसका सैंपल जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है। अब तक कुल 15 कोरोना संदिग्धों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है जिनमें से 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष पांच लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ सिंह को रविवार की रात अस्पताल के कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक दिल्ली में आयोजित तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटा है। सूचना के बाद डाक्टर ने खंड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी और एसएचओ अनिल चंद्र तिवारी को सूचना दी। सोमवार की सुबह पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंची। पूछताछ में पहले युवक और उसके परिवार के सदस्य जमात में नहीं जाने की बात करते रहे। थाना प्रभारी ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो युवक ने तब्लीगी जमात में जाने की बात कबूल की। यह भी बताया कि वह फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के यहां गया था जहां कुछ दिन तक रुका था। इसके बाद वह अपने गांव आया। उसने यह बताया कि वह फरवरी में जमात से वापस आया था जबकि ग्रामीणों का कहना था कि युवक मार्च के अंतिम सप्ताह में आया था। अंत में टीम ने युवक को पकड़ जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बीके सिंह ने बताया कि युवक ने पूछताछ में जमात से लौटने की बात कबूल की है।
न नौकरी, न जमीन जायदाद पर लाखों की है संपत्ति
गड़वार। ग्रामीणों की मानें तो जमात से लौटे युवक के पास कोई जमीन जायदाद नहीं है। युवक का पिता एक चट्टी पर पंचर बनाने का काम करता है। युवक के पास कोई नौकरी नहीं है, लेकिन युवक का मकान दो मंजिला है और कमरों में एसी लगा हुआ है। सवाल यह उठता है कि आखिर युवक के पास इतना धन कहां से आया? यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
चार युवकों की रिपोर्ट आई निगेटिव
बलिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी के प्रथम तल पर स्थित आइसोलेशन वार्ड में चार अप्रैल को स्वास्थ्य व पुलिस टीम ने कोरोना के चार संदिग्ध युवकों को भर्ती किया था। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने चारों युवकों का सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा था। सोमवार को चारों युवकों की रिपोर्ट निगेटिव आई। मालूम हो कि बांसडीहरोड का एक, रसड़ा कोतवाली का एक तथा शहर कोतवाली के दो युवक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।